अपने जन्म दिन को लेकर बोले रोहित, दिन मिलाजुला रहा

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा बीते गुरुवार को 33 साल के हो गए और इस दिन लोगों ने रोहित को जमकर जन्म दिन की बधाइयां दीं, लेकिन रोहित के जन्म दिन के दिन ही भारत ने ऋषि कपूर जैसा अभिनेता खो दिया। ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक और बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो गया था।

इसी के साथ गुरुवार को ही देर शाम भारतीय फुटबाल के महान खिलाड़ी सुबिमल चुन्नी गोस्वामी का भी निधन हो गया। चुन्नी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले थे।


रोहित ने शुक्रवार को ट्वीटर पर बधाइयों का जवाब देते हुए लिखा, “आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरा दिन मिलाजुला रहा क्योंकि हमने सिनेमा जगत के दो सितारों को खो दिया। मैं सिर्फ यही दुआ कर सकता हूं कि जिंदगी सामान्य हो और हम अपने प्यारे लोगों के साथ समय बिताएं।”

रोहित ने इस बंद के समय में अपने मुंबई के घर में पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ जन्मदिन मनाया।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)