अराजकता न फैले इसलिए अखिलेश को रोका गया : योगी

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंगलवार को प्रयागराज जाने से रोके जाने को सही बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को अपनी अराजक गतिविधियों से बाज आना चाहिए। सुरक्षा हालात न बिगड़े, इसके लिए अखिलेश को प्रशासन के अनुरोध पर रोका गया है। उन्होंने कहा कि अगर वह वहां जाते तो हिंसक झड़प हो सकती थी। इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुरोध पर प्रशासन ने यह फैसला किया है।

योगी ने कहा, “प्रयागराज में वर्तमान में कुंभ चल रहा है। अभी 10 दिन पहले ही अखिलेश यादव प्रयागराज गए थे। उन्होंने दर्शन-स्नान किया। अब प्रयागराज जिला प्रशासन ने आशंका व्यक्त की है कि हिंसा हो सकती है। सपा अराजकता को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रयागराज विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ हिंसा हो सकती थी। इविवि प्रशासन ने जिला प्रशासन से मांग की थी।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)