Barauli Vidhan Sabha Seat: क्या RJD को मिल पाएगी फिर से जीत या चमकेगी बीजेपी की किस्मत?

  • Follow Newsd Hindi On  
bihar-assembly-election-2020-third-phase-voting-live-updates-nitish-kumar-tejashwi-yadav-jdu-rjd-bjp-ljp

Barauli Vidhan Sabha Seat: गोपालगंज जिले के बरौली विधान सभा क्षेत्र चुनावी गहमा-गहमी शुरू हो गई है। फिलहाल इस सीट पर फिलहाल आरजेडी का कब्जा है। इस बार बीजेपी ने राम प्रवेश राय पर दांव लगाया है, जिनके सामने इस सीट पर बीजेपी की वापसी कराने की चुनौती होगी। वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए महागठबंधन की ओर से RJD ने रेयाजुल हक राजू को मैदान में उतारा है।

बरौली सीट का इतिहास

बिहार की बरौली विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोटिंग होगी। अभी यहां से RJD के मोहम्मद नेमतुल्लाह विधायक हैं। उन्होंने 2015 में BJP के राम प्रवेश राय को बेहद कम वोटों के अंतर से हराया था. नेमतुल्लाह और राम प्रवेश राय के बीच सिर्फ 504 वोटों का अंतर था।


इससे पहले 1995 के चुनाव में भी नेमतुल्लाह ने राम प्रवेश राय को हराया था। वहीं राम प्रवेश राय ने 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और 2010 में नेमतुल्लाह को शिकस्त दी थी। इस सीट से अभी तक 5 बार कांग्रेस, 4 बार BJP, 2 बार निर्दलीय, 1-1 बार RJD, जनता दल, कांग्रेस (यू), कांग्रेस (ओ) और सीपीआई को जीत मिल चुकी है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, यादव अच्छी स्थिति में हैं, वहीं राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, रविदास, पासवान की संख्या में भी यहां पर निर्णायक स्थिति में हैं।

कुल वोटरः 2.83 लाख


पुरुष वोटरः 1.44 लाख (51.0%)

महिला वोटरः 1.38 लाख(48.8%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 12 (0.004%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 में यहां राजद ने अपना कब्जा किया था। राजद के मोहम्मद नेमातुल्लाह ने बीजेपी के उम्मीदवार राम प्रवेश राय को महज 504 वोटों के अंतर से हराया था। जहां मोहम्मद नेमातुल्लाह को 61,690 वोट मिले थे, वहीं राम प्रवेश राय के पक्ष में 61,186 वोट मिले थे।

Barauli Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – राम प्रवेश राय

राजद – रेयाजुल हक राजू

बीएसपी – शाह आलम

Barauli Vidhan Sabha winner :  बैकुंठपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Md Nematullah RJD 61690 Rampravesh Rai BJP 61186
2010 Ram Pravesh Rai BJP 45234 M.Nematullah RJD 34820
OCT 2005 Ram Pravesh Rai BJP 38235 Md. Nemtullah RJD 37081
FEB 2005 Rampravesh Rai BJP 26077 M. Nemtulah RJD 20919
2000 Ram Pravesh Rai BJP 52085 Md. Nematullah RJD 42360
1995 M.Nemtullah JD 42874 Ramprawesh Rai BJP 23072
1990 Dhruv Nath Chaudhary IND 23652 Ram Parvesh Rai JNP(JP) 22841
1985 Adnan Khan INC 20543 Ram Pravesh Rai BJP 13156
1980 Abdul Ghafoor INC(U) 24084 Adnan Khan INC(I) 10023
1977 Ahdul Ghafoor INC 28702 Mohammad Rasool JNP 22352
1972 Brajakishore Narain Singh NCO 29752 Vijul Singh CPI 18892
1969 Bijul Singh CPI 13741 Vyas Prasad Singh LTC 10502
1967 B. Rai IND 13609 B. Singh CPI 11985
1962 Gorakh Rai INC 24054 Hazari Sah SWA 8953
1957 Abdul Ghafoor INC 8572 Hazari Sah IND 8499
1951 Abdul Gafar Mian INC 8642 Anshit Sinha KMPP 3299

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)