Barh Vidhan Sabha Seat: क्या लगातार चौथी बार ‘ज्ञानू बाबू’ का करिश्मा रहेगा बरकरार, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Barh Vidhan Sabha Seat

Barh Vidhan Sabha Seat: बाढ़ विधानसभा सीट बिहार की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है, जहां 2015 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। कभी कांग्रेस का गढ़ रही बाढ़ सीट आज जेडीयू और बीजेपी की पक्की सीटों में से एक मानी जाती है।

बाढ़ सीट का इतिहास

मुंगेर लोकसभा के तहत आने वाली बाढ़ शुरुआती वक्त में कांग्रेस के सबसे मजबूत किलों में से एक हुआ करती थी। लेकिन 1990 के बाद से यहां जदयू दबदबा दिखना शुरू हुआ, इसके बाद जब जनता दल (यू) बनी और फिर एनडीए का हिस्सा रही, तब जनता ने इन्हीं पर ही भरोसा जताया। शुरुआती तीन चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी थी। मगर आखिरी तीन चुनाव की बात करें तो ज्ञानेंद्र सिंह ही जीतते आ रहे हैं।


Barh Vidhan Sabha: इस सीट का चुनावी समीकरण

बाढ़ सीट पर भूमिहार वोटरों का खासा रुतबा है। नतीजतन यहां पर ज्यादातर पार्टियां अपने उम्मीदवार के तौर पर भूमिहार को ही उतारती आई है। हालांकि राजपूत वोटरों की संख्या भी यहां पर काफी अधिक है। 2015 चुनाव के हिसाब से यहां करीब 2.46 लाख वोटर हैं, इनमें करीब 1.34 लाख पुरुष और 1.11 लाख महिला वोटर हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बाढ सीट से बीजेपी के टिकट पर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जेडीयू के मनोज कुमार को हराया था। ज्ञानेंद्र कुमार सिंह  ने इस सीट से 63 हजार 989 वोट हासिल किए थे। वहीं जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट मनोज कुमार को 55 हजार 650 वोट ही मिल पाया था। वहीं नोटा 3 हजार 933 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

कांग्रेस – सतेंद्र बहादुर


बीजेपी – ज्ञानेंद्र कुमार सिंह

भारतीय जन क्रांति दल (डेमो.) – सियाराम पंडित

जनसंघर्ष विराट पार्टी –  मोहन प्रसाद सिंह

Barh Vidhan Sabha winner : मोकामा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Gyanendra Kumar Singh BJP 63989 Manoj Kumar JD(U) 55630
2010 Gyanendra Kumar Singh JD(U) 53129 Vijay Krishna RJD 33734
OCT 2005 Gyanendra Kumar Singh JD(U) 37667 Anil Kumar Singh RJD 24031
FEB 2005 Lovely Anand JD(U) 26014 Yogendra Prasad Yadav IND 18602
2000 Bhunewashwar Prasad Singh Alias Pappu Jee SAP 73404 Vijay Krishna RJD 46810
1995 Vijay Krishna JD 30667 Bhuvneshwar Pd. Singh Alias Pappu Jee SAP 26851
1990 Vijay Krishan Singh JD 48165 Bhuneshwar Singh IND 42352
1985 Bhuneshwar Singh INC 62421 Vishwa Mohan Chaudhary BJP 41065
1980 Vishwa Mohan Choudhry IND 38472 Bijay Krishna Singh JNP(SC) 36886
1977 Ranasheolakhapati Singh JNP 34850 Vishwamohan Choudhary IND 14176
1972 Dwarika Nath Singh INC 31909 Rana Sheolakhpati Singh NCO 24076
1969 Rana Shedlakhpati Singh INC 19261 Tarni Prasad Singh IND 14663
1967 T. P. Singh JKD 37919 R. S. Singh INC 17827
1962 Rana Sheolakh Pati Singh INC 15865 Ramji Choudhary SWA 13680
1957 Ramyatan Singh INC 8547 Tarini Prasad Singh IND 6259
1951 Rana Sheolakh Pati Sinha INC 7278 Tarini Prasad Sinha IND 4979

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)