Baruraj Vidhan Sabha Seat: बरुराज विधानसभा में जीत की हैट्रिक लगाने की तलाश में आरजेडी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bajpatti Vidhan Sabha Seat result and history

Baruraj Vidhan Sabha Seat: बरुराज विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है। फिलहाय ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खाते में है। राज्य की बरुराज विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) ने अपने पुराने प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, आरजेडी (RJD) ने यहां से अपने विधायक नंदकुमार को फिर से मौका दिया है।

बरुराज विधानसभा सीट का इतिहास

अभी तक बरुराज विधानसभा सीट पर 5 बार कांग्रेस, 3 बार RJD, 2-2 बार JDU और जनता दल और 1-1 बार निर्दलीय, लोकदल, भाकपा और सोशलिस्ट पार्टी जीत चुकी हैं। पिछले चुनाव में नंदकुमार राय ने यहां जीत हासिल की थी।


इससे पहले 2010 में RJD के बृजकिशोर सिंह दूसरी बार यहां से जीतकर विधायक बने थे। वो फरवरी 2005 में भी जीते थे। वहीं अक्टूबर 2005 में JDU के शशि कुमार यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इससे पहले वो 1985 में लोकदल से, 1990 और 1995 में जनता दल से और 2000 में JDU के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में यह सीट राजद के खाते आई। राजद के नंदकुमार राय को 68,011 वोट मिले थे, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अरुण कुमार सिंह को 63,102 वोट मिले थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

यहां मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और रविदास निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं  ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी वोटरों की संख्या भी अच्छी है।


कुल वोटरः 2.71 लाख

पुरुष वोटरः 1.45 लाख (53.8%)

महिला वोटरः 1.24 लाख(46%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.0007%)

Baruraj Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – अरुण कुमार सिंह

आरजेडी – नंदकुमार

बीएसपी – हीरा लाल खारिया

Baruraj Vidhan Sabha winner :  बरुराज के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Nand Kumar Rai RJD 68011 Arun Kumar Singh BJP 63102
2010 Brij Kishor Singh RJD 42783 Nand Kumar Rai JD(U) 28466
OCT 2005 Shashi Kumar Ray JD(U) 32992 Brij Kishor Singh RJD 30018
FEB 2005 Brij Kishor Singh RJD 33788 Shashi Kumar Rai JD(U) 25645
2000 Shashi Kumar Rai JD(U) 48850 Braj Kishore Singh RJD 33817
1995 Shashi Kumar Rai JD 57968 Braj Kishore Singh BPP 12511
1990 Shashi Ku. Rai JD 57747 Ballendra Pd. Singh IND 49463
1985 Shashi Kumar Rai LKD 58000 Jamuna Singh INC 21916
1980 Jamuna Singh INC(I) 30129 Shashi Kumar Rai JNP(SC) 29122
1977 Balendra Prasad Singh CPI 15165 Shashi Kumar Rai IND 11756
1972 Jamuna Singh SOP 42215 Ramchandra Pd. Shahi INC 33365
1969 Ramchandra Pd. Shahi INC 23185 Yamuna Singh PSP 15022
1967 S. Giri IND 26370 R.P. Sahi INC 24351
1962 Ramchandra Pd. Sahi INC 15284 Sukdeo Giri SWA 13271
1957 Ram Chandra Pd. Shahi INC 13623 Gaya Prasad Sinha CNPSPJP 3489
1951 Ram Chandra Prasad Sahi INC 12438 Punaya Narayan Sharma SP 2486

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)