भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Army Officer, 3 Soldiers Martyred During Anti-Terror Operation in Kupwara

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बीती रात से शुरू हुई भारी गोलाबारी बुधवार तड़के तक जारी रही।

पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को लगभग 10.30 बजे से संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी व गोलीबारी की।


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “गोलीबारी सुबह 4.30 बजे तक जारी रही। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी जवाब दिया।”

राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में मंगलवार को दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।

इस दौरान राजौरी के कलाल इलाके में एक सैनिक घायल हो गया था।


इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)