Bharat Bandh LIVE: नागरिकता कानून, NRC के खिलाफ आज भारत बंद, सड़क पर उतरे दलित संगठन

  • Follow Newsd Hindi On  
Bharat Bandh LIVE: नागरिकता कानून, NRC के खिलाफ आज भारत बंद, सड़क पर उतरे दलित संगठन

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। सीएए के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। हालांकि इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यह बंद बहुजन क्रांति मोर्चा और दूसरे संगठनों की ओर से बुलाए गया है।

Live Updates:

महिलाओं समेत भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी CAA, NRC और NPR का विरोध कर रहे हैं।




बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई के कांजुरमार्ग स्टेशन पर एक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कुछ लोकल ट्रेनों को भी रोका है। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हुई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)