Bhojpuri Song: पवन सिंह का ‘कटनी ना होई ए बलम’ गाना इंटरनेट पर हुआ वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का जलवा इन दिनों कायम है। उनका जो भी गाना रिलीज होता है, वह चंद घंटों में ही हिट हो जाता है अब पवन सिंह के एक और गाने ने धूम मचाई हुई है, जिसके बोल हैं- ‘कटनी ना होई ए बलम’ (Katni Na Hoi Ae Balam) । पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो चुका है। इस गाने को हर घंटे एक लाख लोग देख रहे हैं, तभी यह गाना 3 घंटे में 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया।

पवन सिंह का यह गाना आज वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल यह गाना कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत है। यूं कहें कि एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन के बीच का संवाद इस गाने में देखने को मिल रहा है। जहां एक किसान की शादी आज के समय में होती है, जब खेतों में फसल पक गए होते हैं।


पवन सिंह जितना अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही उन्हें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर भी याद किया जाता है। बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट करने तक के इल्जाम लगा दिए थे। दोनों की यह सुपरहिट जोड़ी इस विवाद के बाद टूट गई थी और फिर दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)