बिहार : बीएमपी जवान ने साथी जवान को मारी गोली

  • Follow Newsd Hindi On  
Man Singh I (21 December 1550 - 6 July 1614) Krishnamachari Srikkanth (21 December 1959) Govinda (21 December 1963) Y. S. Jaganmohan Reddy (21 December 1972) 22 December Srinivasa Ramanujan (22 December 1887 - 26 April 1920) National Mathematics Day (22 December)

मुजफ्फरपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)-छह के एक जवान (कांस्टेबल) की उसके साथी ने अपने सर्विस राईफल से गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमपी जवान मनीष कुमार अपने बैरक में बुधवार की रात सोया हुआ था, तभी करीब दो बजे उसके साथी जवान प्रेमचंद प्रसाद ने अपने सर्विस राईफल से मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी।


मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गोली चलने की आवाज से जगे अन्य जवानों ने आरोपी प्रेमचंद को पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला था। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)