बिहार : घर में लगी आग, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Mother burnt her three children alive

बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लगने से कमरे में सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जरीगांवा गांव में देवंती देवी अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की रात अपने घर के एक कमरे में सोई हुई थी, तभी घर में आग लग गई। ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाते तब तक देवंती देवी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चों की उम्र छह महीना और चार साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका व्यक्ति की जा रही है कि घर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)