बिहार में आंशिक बादल, चढ़ा पारा

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 20 सितंबर (आईएएनएस)| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना से इंकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, गया का 24.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे परंतु भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस क्रम में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा तथा उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)