बिहार में पारा लुढ़का

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)| बिहार के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों के अंदर हुई बारिश के बाद राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, गया का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के संभावना है। वहीं, गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)