बिहार में पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पुरवा हवा चलने से वातावरण में आद्र्रता की मात्रा बढ़ गई है, जिससे उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, गुरुवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आंशिक आदल छाए रहेंगे जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जा सकती है।


बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अन्य शहरों में, भागलपुर और गया का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)