मप्र में तापमान में उछाल, खरगोन सबसे गर्म

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खरगोन सबसे गर्म रहा।

राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है जो चुभन पैदा कर देने वाली है।


मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण राज्य में गर्मी बढ़ी है और तापमान में उछाल आया है। राज्य के अधिकांश स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और गर्मी का असर कम के आसार नहीं हैं।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में, गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, इंदौर का 41.5 डिग्री, ग्वालियर का 42.5 डिग्री और जबलपुर का 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)