बिहार : लोजपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद सहित कई हुए बागी, नया मोर्चा बनाने का किया ऐलान

  • Follow Newsd Hindi On  
Ram Vilas Paswan death: पटना में शनिवार को होगा राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

बिहार की राजनीति में आज एक नई हचलच देखने को मिल सकती है। NDA की साझेदार, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में फूट पड़ गई है। पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने बगावती तेवर अपनाते हुए नए मोर्चे के गठन का ऐलान कर दिया है। इस मोर्चे में पूर्व सांसद से लेकर राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता तक शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार की 6 सीटें जीतने वाली लोजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानन्द शर्मा की मानें तो वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह सहित नाराज कई नेता होकर आज (गुरुवार) पार्टी से नाता तोड़ेंगे। सत्यानन्द शर्मा ने बताया कि लोजपा से नाराज सारे नेता नई पार्टी का एलान करेंगे जिसका नाम लोजपा सेक्युलर होगा।


परिवारवाद का लगाया आरोप

लोजपा से बगावत के बाद बागी नेता पटना में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। नाराज नेताओं ने लोजपा पर केवल पारिवारिक पार्टी होने का आरोप लगाया है। सत्यानन्द शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के संगठन से जुड़े लोगों की लगातार अनदेखी हुई है। लोजपा में परिवार के अलावा किसी की कोई अहमियत नहीं है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)