बिहार : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोते नजर आए अश्विनी चौबे और सुरेश शर्मा, फोटो वारयल, विपक्ष ने बोला हमला

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोते नजर आए अश्विनी चौबे और सुरेश शर्मा, फोटो वारयल, विपक्ष ने बोला हमला

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। इस दिमागी बुखार से अबतक 90 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और एसकेएमसीएच का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने खुद भी बच्चों की जांच की। अस्पताल के दौरे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य राज्य मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे सोते नजर आए। साथ ही भाजपा विधायक और नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी उंघते नजर आए। इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं बिहार की विपक्षी पार्टीयों ने भी इसपर हमला बोला है।


राजद ने ट्वीट कर भाजपा मंत्रीयों और CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा और लिखा, “200 बच्चों की जान जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सो रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री भी जम्हाई ले रहे। जाने इनकी मानवीय संवेदना कहाँ मर गई? सीएम तो गहरी निद्रा में है ही?”

वहीं मधेपूरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा, “सोइये हुज़ूर!ये बच्चे आपके नहीं हैं।इसमें हिन्दू-मुसलमान की राजनीति नहीं हो सकती,तो जग कर आप क्या करेंगे?5साल बाद इसमें पाक की साजिश ढूंढ लीजियेगा।फिर वोट ले,ऐसे ही गधा बेच सो जाइयेगा। गरीब मां-बाप अपने बच्चों की बेमौत मौत पर रतजगा करें,उनकी आंखों की नींद उड़ जाय।आपको क्या फर्क?”

साथ ही साथ रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी बच्चों की मौत पर जदयू-भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “लगभग 200 परिवारों का आँगन सुना हो चुका है और हजारों बच्चें काल की गोद में है फिर भी डबल इंजन सरकार सो रही हैं। अब तो ईश्वर के भरोसे ही बिहार और देश की आश बची है।”

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)