बिहार: जहानाबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, धार्मिक स्थल के समीप हुई पत्थरबाजी

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: जहानाबाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, धार्मिक स्थल के समीप हुई पत्थरबाजी

बिहार के जहानाबाद शहर में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार्मिक स्थल के समीप विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। आज सुबह हुई इस घटना के दौरान भगदड़ मच गया। रोड़ेबाजी की घटना में 4 पुलिस के जवान और करीब 10 लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से जख्मी 2 पुलिस के जवानों और अन्य 6 लोगों को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना निचली रोड इलाके की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है।

वहीं पत्थरबाजी की घटना के बाद नाराज लोगों ने बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में कई जगह जाम कर दिया है। कई जगहों पर आगजनी भी हुई है। अबतक सभी प्रतिमाएं पंचमहला के पास है। घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा एसपी मनीष दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। अनियंत्रित भीड़ को  नियंत्रित करने के लिए पुलिस  द्वारा फायरिंग भी की गई। साथ ही डीएम, एसपी प्रतिमाओं को संगम घाट पर पहुचाने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे हैं। शहर में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)