बिहार: खगड़िया में खूनी संघर्ष, वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: बिहार: खगड़िया में खूनी संघर्ष, वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्यावैशाली में कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या

बिहार के खगड़िया जिले  में शनिवार को वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की हत्या हो गई। खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में वर्चस्व की लड़ाई में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच चली भीषण गोलीबारी में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और अमोद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में दोनों पक्षों के बीच 50 राउंड से अधिक गोलियां चलने की बात कही जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी ठाठा पंचायत में ब्रृजनंनद यादव व विनोद यादव के बीच पूर्व से दुश्मनी चली आ रही थी। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देर शाम देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पहले बृजनंदन यादव की गोली माकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अमोद यादव की भी गोली मार दी। दोनों के घर आमने-सामने हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि हत्या की घटना के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही।


घटना की सूचना पर मानसी पुलिस मौके पर पहुंची मगर गोलीबारी जारी रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हालात नियंत्रित हुई और गोलीबारी थमी। वहीं जिले के मुख्यालय डीएसपी अमरकांत झा ने बताया- “आपसी राजनीतिक वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)