गिरिराज सिंह को जेपी नड्डा ने भेजा नोटिस, शाहीन बाग और देवबंद पर दिए थे विवादित बयान

  • Follow Newsd Hindi On  
गिरिराज सिंह को जेपी नड्डा ने भेजा नोटिस, शाहीन बाग और देवबंद पर दिए थे विवादित बयान

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समन भेजा है। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह को विवादित बयानों की वजह से पार्टी की तरफ से यह समन भेजा गया है। गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के लिये चर्चा में रहते हैं।

शाहीन बाग और देवबंद पर दिए थे विवादित बयान

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा।


वहीं UP के सहारनपुर में सीएए के समर्थन कार्यक्रम में एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)