बिहार : कटिहार में बंगाल सीमा के पास महानंदा नदी में नाव डूबी, 60 लोग थे सवार, 5 शव बरामद

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार : कटिहार में बंगाल सीमा के पास महानंदा नदी में नाव डूबी, 60 लोग थे सवार, 5 शव बरामद

बिहार के कटिहार जिले बंगाल सीमा पर गुरुवार देर शाम यात्रियों से भरी नाव महानंदा नदी में डूब गई। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे। अब तक 5 शव बरामद किये गए हैं। जानकारी के अनुसार नाव पर सवार लोग मेला देखने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। लापता लोगों को खोजने के लिए घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

बिहार-बंगाल सीमा पर हुआ हादसा


बिहार के कटिहार और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बीच महानंदा नदी (नागर नदी) में यह घटना हुई है। मालदा जिले के चांचल थाना अंतर्गत जगरनाथपुर व उत्तर दिनाजपुर जिला के इटाहार थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर और कटिहार जिला के आबादपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला डमडोलिया तीनों सीमाओं के बीच यह नाव दुर्घटनाहुई है। बताया जा रहा है कि लगभग 60 की संख्या में लोग बंगाल के जगरनाथपुर से नाव में सवार होकर दूसरे दिशा मुकुन्दपुर मेला देखने जा रहे थे।

नाैका रेस देखकर लौट रहे थे लोग

महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों के मध्य से गुजरती है। नदी में हर साल नाैका रेस होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखकर घर लौट रहे लोगों की नाव नदी में पलट गयी।

60 लोग थे सवार, 10 लोगों ने तैर कर बचाई जान

घटना में अबतक 5 लोगों की जान गयी है और यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे और उसमें से लगभग 10 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। अभी भी लगभग 40 से ज्यादा लोग लापता होने की संभावना है। बिहार बंगाल सीमा पर घटना होने के कारण हताहतों की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)