भारत में फिल्में मनोरंजन का सबसे बड़ा स्रोत हैं। बॉलीवुड सिनेमा के लिए शुक्रवार एक बड़ा दिन होता है। भारत में इस दिन ही ज्यादातर फिल्में रिलीज की जाती हैं। शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने की मुख्य वजह सप्ताह का अंत (Weekend) है। पूरी वीक की थकान उतरने के लिए और मन को फ्रेश करने के लिए वीकेंड में फिल्में एक अच्छा ऑप्शन होती हैं।
फिल्मों के लिए जो प्यार भारत में देखने को मिलता है, वो शायद हो दुनिया में कही और मिले। भारतीय सिनेमा न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि काफी हद तक समाज को प्रभावित भी करता है। ऐसे में वीकेंड में रिलीज फिल्में कई तरह से कारगर साबित होती हैं। फिल्मों के शौक़ीन हर वीकेंड नई फिल्मों का इंतजार करते हैं। तो आज हम आपके लिए लाए हैं इस महीने रिलीज होने वाली बॉलीवुड और फिल्मों की पूरी लिस्ट।
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | जॉनर | डायरेक्टर | कास्ट |
Friday, May 10, 2019 | स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 | ड्रामा, रोमांस | पुनीत मल्होत्रा | टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अन्नया पांडेय, हर्ष बेनीवाल |
Friday, May 10, 2019 | छोटा भीम कुंग फू धमाका | एक्शन, एडवेंचर, एनीमेशन | राजीव चिलाका | सोनल कौशल |
मई 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्में (Bollywood)
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | जॉनर | डायरेक्टर | कास्ट |
---|---|---|---|---|
May 17, 2019 | दे दे प्यार दे | कॉमेडी- रोमांस | आकिव अली | अजय देवगन, तब्बू, राकुल प्रीत सिंह |
May 24, 2019 | पीएम नरेंद्र मोदी | बायोग्राफी, ड्रामा | ओमंग कुमार | विवेक ओबेरॉय, बोमन ईरानी, बरखा बिष्ट, मनोज जोशी, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायण |
May 24, 2019 | इंडियाज मोस्ट वांटेड | थ्रिलर | राज कुमार | अर्जुन कपूर, अमृता पूरी, राजेश शर्मा, प्रशांत, शांतिलाल मुखर्जी |
मई 2019 में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्में (Hollywood)
रिलीज डेट | फिल्म का नाम | जॉनर | डायरेक्टर | कास्ट |
---|---|---|---|---|
May 10, 2019 | पोकेमोन: डिटेक्टिव पिकाचु | एक्शन, एडवेंचर, कॉमेडी | रॉब लेटरमन | रयान रेनॉल्ड्स, जस्टिस स्मिथ, कैथरीन न्यूटन, सुकि वाटरहॉउस, ओमर केपरो, क्रिस गीरे |
May 17, 2019 | द सन इज अल्सो ए स्टार | ड्रामा, रोमांस | री रूसो-यंग | यारा शाहिदी, चार्ल्स मेल्टन |
May 17, 2019 | ए डॉग्स जर्नी | एडवेंचर, कॉमेडी, ड्रामा | गैल मैनक्युसो | मर्ग हेल्गेनबर्गर, बेट्टी गिलपिन, हेनरी लाऊ,कैथरीन प्रेस्कॉट,डेनिस क्वैड |
May 17, 2019 | द हसल | ड्रामा, कॉमेडी | क्रिस एडिसन | ऐने हैथवे, रिबेल विल्सन, एलेक्स शार्प, डीन नोरिस |
May 24, 2019 | ब्राइटबर्न | ड्रामा, हॉरर | डेविड यरोवेर्सकी | एलिज़ाबेथ बैंक्स, डेविड डेन्मन, जैक्सन ए. डन, मैट जोंस, मेरेडिथ हेंगर |
May 31, 2019 | गॉडज़िला 2: किंग ऑफ़ द मॉन्स्टर्स | एक्शन, एडवेंचर, फैंटेसी | माइकेल डाउहेर्टी | काइल चांडलेर, वेरा फार्मिगा, मिली बॉबी ब्राउन, ब्रैडली व्हिटफ़ोर्ड, सैली हॉकिंस, चार्ल्स डांस |