ब्राजील: बार में गोलीबारी, 11 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

रियो डी जेनेरियो | ब्राजील के पारा राज्य में एक बार में गोलीबारी होने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेलेम शहर में रविवार को सात बंदूकधारियों ने एक बार में जाकर गोलीबारी शुरू कर दी।


सैन्य पुलिस के अनुसार, हमले में बार की मालिक समेत छह महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई।

हमले में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल पुलिस के हत्या विभाग ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमले का कारण अभी पता नहीं चला है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)