Buxar Vidhan Sabha Seat: बक्सर में एनडीए और महागठबंधन ने जीत के लिए लगाया अपना-अपना दांव

  • Follow Newsd Hindi On  
भाजपा और कांग्रेस के दावों के बीच जीतेगा कौन, बना बड़ा सवाल

Buxar Vidhan Sabha Seat:  विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है। ये इलाका ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक विरासत यहां की काफी समृद्ध रहा है। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए एनडीए यहां हरसंभव कोशिश करेगा। वहीं महागठबंधन किसी भी सूरत में इस सीट पर अपना परचम लहराना चाहेगा।

बक्सर सीट का इतिहास

साल 1951 से लेकर 2015 तक के इतिहास पर गौर करेंगे तो साफ दिख जाएगा कि यहां कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। अब तक कांग्रेस के खाते में नौ चुनावी जीत आई हैं। कांग्रेस ने 1951 से लेकर 1985 तक यहां चुनाव जीता, सिर्फ 1967 में एक चुनाव में हार मिली थी, उसके बाद 1990 से लेकर 2010 तक कांग्रेस को यहां जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी वापसी करने में कामयाब रही।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव और ब्राह्मण  अहम भूमिका में हैं। यहां साल 1995 के चुनाव में सबसे अधिक 66.5 प्रतिशत वोट डाले गए थे। पिछले चुनाव में यहां  57.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 2.88 लाख

पुरुष वोटरः 1.54 लाख (53.4%)


महिला वोटरः 1.34 लाख (46.5%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 6 (0.001%)

बक्सर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट 30 साल बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप दुबे को हराकर पार्टी की वापसी कराई। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच जीत – हार के मतों का अंतर कम था।

Buxar Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – परशुराम चतुर्वेदी

कांग्रेस – संजय तिवारी

रालोसपा – निर्मल कुमार सिंह

Buxar Vidhan Sabha winner : बक्सर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sanjay Kumar Tiwari Alias Munna Tiwari INC 66527 Pradeep Dubey BJP 56346
2010 Prof. Sukhada Pande BJP 48062 Shyam Lal Singh Kushwaha RJD 27879
OCT 2005 Hridaya Narayan Singh BSP 46192 Prof. Sukhada Pande BJP 45165
FEB 2005 Prof. Sukhada Pande BJP 33245 Hridaya Narayan Singh IND 21520
2000 Prof. Sukhada Pande BJP 27151 Manju Prakash CPM 25478
1995 Manju Prakash CPM 41757 Ajay Choubey BJP 19250
1990 Manju Prakash CPM 19522 Jag Narain Trivedi INC 18464
1985 Sri Kant Pathak INC 19785 Vasist Narain JNP 13975
1980 Jag Narain Trivedi INC(I) 24166 Tej Narain Singh CPI 13237
1977 Jag Narain Trivedi INC 21412 Bashistha Narain Singh JNP 12995
1972 Jag Narain Trivedi INC 28424 Raja Ram Arya NCO 18249
1969 Jag Narain Trivedi INC 19848 Jyoti Prakash CPI 15330
1967 P. Chatterjee SSP 26283 J. Trivedi INC 15448
1962 Jag Narain Trivedi INC 21408 Ram Naresh Singh PSP 10181
1957 Sheokumar Thakur INC 14715 Ram Naresh Singh PSP 6317
1951 Lakshmi Kant Tiwary INC 4995 Sheo Prasad Singh IND 3865

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)