CBSE Class 12th Result 2019: यूपी की लड़कियों ने लहराया परचम, हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप

  • Follow Newsd Hindi On  
CBSE Class 12th Result 2019: यूपी की लड़कियों ने लहराया परचम, हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप

CBSE 12th Result 2019 : सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट (CBSE 12th Result 2019) जारी कर दिए गए हैं। CBSE Board 12वीं का रिजल्ट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित किया गया है। कुल 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं के रिजल्ट में फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 88.70% लड़कियां और 79.4% लड़के पास हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.54 % और जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट दूसरे नंबर पर है। 12वीं में हंसिका शुक्ला (Hansika Shukla) और करिश्मा अरोड़ा (Karishma Arora) ने टॉप किया है। दोनों के 499 मार्क्स हैं। हंसिका शुक्ला गाजियाबाद की हैं और करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर की हैं।

हंसिका शुक्ला डीपीएस, मेरठ रोड गाजियाबाद की छात्रा हैं। वहीं, करिश्‍मा अरोड़ा एसडी पब्लिक स्‍कूल, मुजफ्फरनगर की छात्रा हैं। इस बार त्रिवेंद्रम रीजन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जहाँ 98.2 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। चेन्नई क्षेत्र में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.93 रहा। 91.87 फीसदी दिल्ली रीजन में पास हुए हैं। विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 के लिए 31 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।


कैसा रहा था पिछले साल का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम में मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने 499 अंक हासिल किए थे। वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे। जिसमें गुरुग्राम के प्रखर मित्तल ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

CBSE Result 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक

स्टेप 1: स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  ( cbse.nic.in )पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट (10वीं या 12वीं जिसका भी रिजल्ट देखना हो) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)