चंडीगढ़: गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

  • Follow Newsd Hindi On  
चंडीगढ़: गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

चंडीगढ़ में शनिवार शाम सेक्‍टर 32 डी के एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। हादसे में तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक लड़की ने पहली मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है।


ये हैं तीनों मृतक

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई है। पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, दूसरी लड़की भी पंजाब के कोटकपूरा की रहनेवाली पाक्षी और तीसरी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मुस्कान के तौर पर हुई है। इनके अलावा फेमिना और जसमीन घायल हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)