चेन्नइयन एफसी ने ‘दर्शकों के चहेते’ आल्वेस को कहा अलविदा

  • Follow Newsd Hindi On  

 चेन्नई, 13 अगस्त (आईएएनएस)| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार खिताब जीत चुकी चेन्नइयन एफसी ने अपने डिफेंडर मैलसन आल्वेस को रिलीज कर दिया है।

 चेन्नई एफसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। ब्राजील के अल्वेस तीन सीजन तक क्लब के साथ जुड़े रहे। उन्होंने इस दौरान अपने क्लब के लिए कुल 56 मैचों में आठ गोल दागे हैं। अल्वेस 2015 और 2017 के फाइनल में क्लब के लिए गोल किया था।


31 वर्षीय आल्वेस एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईएसएल के फाइनल में अब तक दो बार गोल किया है।

चेन्नइयन एफसी ने जहां अल्वेस को अलविदा कहा है तो उसने सेंटर बैक खिलाड़ी लुसियन गोइयान को मुंबई सिटी एफसी से अपने साथ जोड़ा है। लुसियान तीन सीजन तक मुंबई के लिए 50 मैच खेल चुके हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)