Chhattisgarh District Panchayat President Election Results Live: छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जारी, देखें अपडेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Chhattisgarh District Panchayat President Election Results Live: छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जारी, देखें अपडेट

District Panchayat President Election Results Live: छत्तीसगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जारी है। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच, पंच और जनपद अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने की कवायद चल रही है। इसके तहत शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। राज्य के 27 जिला पंचायतों में अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। अबतक के रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है।

मुंगेली


मुंगेली जिला पंचायत पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित लेखनी सोनू चन्द्राकर अध्यक्ष चुनी गई हैं। लेखनी को आठ मत व भाजपा की शीलू साहू को चार मत मिले हैं।

महासमुंद

कांग्रेस की उषा पटेल बनी महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष।


बलरामपुर

बलरामपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित निशा नेताम के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित राधा सिंहदेब निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है।

राजनांदगांव

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद भाजपा का कब्जा हुआ है। 12 सदस्यों के बाद भी भाजपा की अध्यक्ष उम्मीदवार गीता घासी साहू को 14 वोट मिला, वहीं कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी प्रभा साहू को 10 मत ही पड़ा। जबकि कांग्रेस के पास 11 सदस्य थे। एक क्रास वोटिंग हुई है।

रायपुर

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डोमेश्वरी वर्मा ने बाजी मार ली। 16 सदस्यीय जिला पंचायत में डोमेश्वरी को कुल 12 मत मिले, वहीं भाजपा की प्रतिद्वंदी दावेदार ललिता वर्मा को महज 4 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष पद के लिए डोमेश्वरी वर्मा निर्वाचित हुईं।

अंबिकापुर

अंबिकापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी कांग्रेस की मधु सिंह ने जीत हासिल की। मधु को 11 मत मिले, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की बिमला सिंह को महज 3 वोट पड़े। 14 सदस्यीय अंबिकापुर जिला पंचायत में कांग्रेस के 11 तो भाजपा के तीन सदस्य हैं।

दुर्ग

दुर्ग जिला पंचायत में भी रायपुर और अंबिकापुर जिला पंचायत की तरह कांग्रेस ने कब्ज़ा जमा लिया। कांग्रेस की शालिनी यादव ने भाजपा की माया बेलचंदन को हराया है। शालिनी यादव को 7 और माया बेलचंदन को 5 वोट मिले।

बिलासपुर जिला पंचायत

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की। कांग्रेस के अरुण सिंह को 22 सदस्यों में से 17 सदस्यों का साथ मिला। उन्होंने भाजपा के नूरी दिलेन्द्र कौशील को पराजित किया।

बस्तर

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की पत्नी वेदवती कश्यप जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें 11 और कांग्रेस के धनुर्जय कश्यप को 4 वोट हासिल हुए।

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में तुलिका कर्मा जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी हैं। 10 सदस्यों में कांग्रेस के 4 सदस्य चुनकर आए थे। भाकपा के एक सदस्य विमला सोरी ने कांग्रेस को वोट दिया, जिससे दोनों तुलिका और भाजपा के मालती मुडामी को 5-5 वोट मिले और पर्ची से फैसला हुआ, इसमें तुलिका विजयी हुईं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)