Chhattisgarh: मुर्गे-मुर्गियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, घायलों की मदद छोड़ लोगों ने लूट ली मुर्गियां

  • Follow Newsd Hindi On  

छत्तीसगढ़: गुरुवार को राजनांदगांव (Rajnandgaon)  से मुंगेली (Mungeli)  के लिए रवाना हुई मुर्गे- मुर्गियों से भरी गाड़ी क्रमांक सीजी 08, एई 7165 ग्राम अतरिया मोड़ (atariya mod) के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद करने के बजाय गाड़ी में भरी मुर्गे-मुर्गियों को लूटने लगे।

हालांकि इस घटना में वाहन चालक को हल्की चोट आई है। वाहन चालक सुकालू राम साहू ने बताया कि गाड़ी का सॉफ्ट लाइन टूटने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में सुकालू राम व हेल्पर नरेश मरावी भी हल्की चोट आई है। सुकालू ने बताया कि गाड़ी में लगभग 1800 मुर्गे- मुर्गियों लेकर वे मुंगेली के लिए रवाना हुए थे। खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को हटाया।


बर्ड फ्लू का डर नहीं

वर्तमान में बर्ड फ्लू काे लेकर जिले व राज्य में अलर्ट है। राज्य के कुछेक जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हो चुकी है। यहीं कारण है कि मटन मार्केट में मुर्गे की डिमांड कम हुई है। लेकिन इसके उलट ग्राम अतरिया मोड़ के पास मुर्गियों से भरी गाड़ी पलटने के कारण लोग लूट में लगे रहे। इससे पोल्ट्री फार्म संचालक को काफी नुकसान हुअा है। वर्तमान समय में पोल्ट्री फार्म में मुर्गा का रेट करीब 150 रुपए प्रति किलो है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)