चीन में गरीबी उन्मूलन के नायक काओ श्यूहू

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी चीन के चीलीन प्रांत में स्थित तापेइशान गांव में किसान काओ श्यूहू ने लिंगची मशरूम का रोपण कर खुद के जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है।

काओ श्यूहू यातायात दुर्घटना की वजह से पैर की विकलांगता से ग्रस्त हैं। लेकिन वे लिंगची मशरूम का रोपण करने में अनुभवी हैं। उन्होंने किसानों को गरीबी से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। दुर्घटना से पीड़ित होने के बाद काओ श्यूहू को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिर उन्होंने लिंगची मशरूम का रोपण करने की तलाश शुरू की। पहले ही साल उन्होंने बीस हजार युआन की आय प्राप्त की।


इसके बाद काओ श्यूहू ने लिंगची मशरूम का रोपण करने के लिए एक विशेष सहकारी समिति स्थापित की। उन्होंने दूसरे विकलांग गांव वासियों को भी बहुत मदद की है। रोपण का काम करने के अतिरिक्त काओ श्यूहू ने किसानों को विशेषता रोपण प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया। अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने उनकी ट्रेनिंग क्लास में भाग लिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)