चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश विधानसभा चुनाव हारे

  • Follow Newsd Hindi On  

 अमरावती, 23 मई (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू के बेटे नरा लोकेश विधानसभा चुनाव हार गए।

 नायडू ने लोकेश को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया था, मगर वह राजधानी अमरावती क्षेत्र के हिस्से मंगलागिरि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के ए. रामकृष्ण रेड्डी से 5,200 मतों से हार गए।


लोकेश विधान परिषद सदस्य हैं और अपने पिता के मंत्रिमंडल में 2017 से ही मंत्री हैं।

नायडू मंत्रिमंडल के कई और मंत्री भी हार गए हैं, जिनमें कलावेंकट राव (प्रदेश तेदेपा प्रमुख), डी. उमा महेश्वर राव, एम. बुद्ध प्रसाद, पी. पुल्ला राव, नक्का आनंद बाबू, एस. चंद्रमोहन रेड्डी और पी. नारायण शामिल हैं।

वरिष्ठ तेदेपा नेता व विधानसभा अध्यक्ष कोदेला शिवप्रसाद राव भी चुनाव हार गए।


175 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता की ओर अग्रसर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 146 सीटें मिली हैं और चार सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। तेदेपा को 19 सीटें मिली हैं और चार अन्य सीटों पर आगे है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)