मध्य प्रदेश: मतगणना स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह का हार्ट अटैक के कारण निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश: मतगणना स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह का हार्ट अटैक के कारण निधन

आज लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है। पूरे देश में अधिकतर लोकसभा सीटों पर एनडीए बढ़त बनाती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर बीजेपी आगे है, तो वहीँ कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर बढ़त मिल रही है।

इन्हीं सब के बीच मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। जब तक उन्हें वहां के जिला अस्पतालमें भर्ती कराया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


दरअसल, मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मतगणना स्थल पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर पहुंचे हुए थे। तभी वोटिंग की काउंटिंग के दौरान उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहंचने से पहले ही उनका निधन हो चूका था। जिला अस्पताल के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भी लाया गया था। लेकिन वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है इसके बाद उनके परिवार के साथ- साथ कांग्रेस के जिला कार्यालय में मातम छाया हुआ है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)