लॉकडाउन में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद कर रहे खेतीबाड़ी, ट्र्रैक्टर के टायर बदलते हुए दिखे पूर्व मंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी को लेकर बंगाल में करेगी रैली: जितिन प्रसाद

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते दुनियाभर के अधिकतर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते सभी लोग अपने घरों में हैं। भारत में भी तीसरे चरण का लॉकडाउन लगा हुआ है। केंद्र और राज्य सराकारें लोगों से लॉकडाउन के बीच बिना काम के घरों से बाहर न निकले की अपील कर रही है।

ऐसे में लोगों का घरों से निकलना पूरी तरह से बंद है। कर्मचारी, आम लोग, अभिनेता से लेकर राजनेता तक सभी अपने घरों में कैद हैं। ऐसे समय में कई नेता सोशल मीडिया पर रोजमर्रा की जिंदगी का काम करते हुए फोटो शेयर कर रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी के पूर्व कंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने भी काम करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटो शेयर की हैं।


पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद अपने शाहजहांपुर फार्म पर खेतीबाड़ी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे खेती के साथ ट्रैक्टर  चलाकर भूसा भी बनाते दिख रहे हैं। इस बीच मंत्री जितिन प्रसाद ट्र्रैक्टर का टायर बदले हुए भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को अपने फेसबुक अकाउंट से खुद लोगों के साथ सांझा किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि फ्लैट टायर बदलना एक जीवन कौशल है, जिसे हम सभी को जानना जरूरी है।

बहरहाल उनके इस यूनीक अवतार को देखकर सोशल मीडिया (Social Media) पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ऑलराउंडर कहा तो किसी ने उनके काम की प्रशंसा की। खबर बनाए जाने तक उनकी इस फेसबुक पोस्ट को 24 सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि 326 लोग ने कॉमेंट किया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)