Coronavirus, Lockdown Live Updates: पिछले 24 घंटों में 42 नए कोरोनो वायरस के मामले, चार लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

कोरोना वायरस का कहर भारत समेत दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक इस घातक वायरस से जुड़े 649 मामले सामने आ चुके हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है। देश में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है जिसका गुरुवार को दूसरा दिन है। लॉकडाउन की वजह से आम लोगों को जरूरी समान की किल्लत हो रही है, हालांकि सरकारों की ओर से लगातार मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ..

Coronavirus Lockdown Day 2  Live Updates: 

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

पिछले 24 घंटों में 42 नए कोरोनो वायरस के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 42 नए कोरोनो वायरस के मामले आए हैं। COVID-19 से चार लोगों की मौत हुई है। कुल मामलों की संख्या 649 है।



ममता बनर्जी ने 18 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि लॉकडाउन के कारण उनके राज्यों में फंसे पश्चिम बंगाल के कामगारों को वे आश्रय, भोजन और चिकित्सा मुहैया कराएं।


ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से 12 मौतें

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है और देश में करीब 2,800 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया प्रांत में तीन लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गयी है।


 Coronavirus Outbreak: गरीबों को 1.70 लाख करोड़ की मदद देगी सरकार

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किया 1,70000 करोड़ के पैकेज का ऐलान


Coronavirus Lockdown: 14 अप्रैल तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो की सेवा

DMRC ने स्पष्ट किया है कि 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के चलते मेट्रो सेवा स्थगित रहेगी।


COVID19: कर्नाटक में कोरोना वायरस स एक और मौत, देश में मरने वालों की संख्या 16 हुई

कर्नाटक में कोरोना वायरस के चलते एक और मौत हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 16 पर पहुंच गई है। अभी देश में कोरोना वायरस के 639 एक्टिव केस हैं।


Covid-19 : कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन किया, डॉक्टरों और अर्द्धचिकित्सकों की रक्षा करने तथा आपूर्ति श्रृंखला को आसान बनाने के लिए कदम उठाने की मांग की।


बिहार में कोरोना के कुल 6 पॉजीटिव केस

राज्य में 401 मरीजों में से 395 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। बुधवार को मुंगेर में मिले 2 पॉजीटिव केस।


नोएडाः सेक्टर 150 में गोल्फशायर अपार्टमेंट सील

नोएडाः सेक्टर 150 के गोल्फशायर अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर 135 के सैंडल होटल को भी 28 मार्च तक सील किया गया है।


दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण


गुजरात में 43 पहुंची पॉजिटिव केस की संख्या

गुजरात में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

अहमदाबाद 17
सूरत 7
राजकोट 4
वड़ोदरा 8
कच्छ 1
गांधीनगर 6


उज्जैन में सीएए के खिलाफ धरने में शामिल महिला की मौत

इस प्रदर्शन में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने पूरे इलाके को लॉकडाउन किया।


कर्नाटक: कोरोना के शक में की आत्महत्या

कर्नाटक के उडपी में एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के शक में खुदकुशी कर ली। गोपालकृष्ण नाम के व्यक्ति को शक था कि उसे कोरोना वायरस हो गया है। अब उसके शव को अस्पताल भेजा गया है। परिवार का आरोप है कि वह लगातार डिप्रेशन का शिकार हो रहा था।


लॉकडाउन: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


दिल्ली: ये कंपनियां कर पाएंगी लॉकडाउन के दौरान डिलीवरी

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच अब कुछ होम डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन सर्विस कंपनियों को काम की इजाजत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने ऐसी सर्विस की लिस्ट जारी की है, जो लॉकडाउन के दौरान डिलीवरी कर पाएंगी।


रूस ने आज से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ कोरोना वायरस को लेकर बैठक की।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)