Coronavirus in India: भारत में एक दिन में कोविड के सबसे अधिक 77,266 नए मामले

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus In India: जून के बाद भारत में कोरोना के सबसे कम 10 हजार मामले

भारत ने एक दिन में सबसे अधिक 75,000 नए मामले के अपने ही रिकॉर्ड को शुक्रवार को तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 77,266 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो अब तक के एक दिन में रिकॉर्ड किए गए मामलों में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33,87,500 तक पहुंच गया है जबकि मरने वालों की संख्या 61,529 तक पहुंच गई है जिनमें से 1,057 की मौत बीते 24 घंटे में हुई है।


अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पिछले तीन हफ्तों से दुनिया में हर दिन के हिसाब से सर्वाधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। निरंतर रोगियों की संख्या में इस कदर वृद्धि किसी और देश में नजर नहीं आ रही है।

बीते 24 घंटे में 60,177 मरीज महामारी से ठीक हुए हैं और इसी के साथ देश में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 25,83,948 है जो रिकवरी दर को 76.28 फीसदी तक लेकर जाता है। वर्तमान में यहां 7,42,023 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तीन गुना ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा, देश में महामारी से हो रही मृत्यु दर में 1.81 फीसदी तक की गिरावट आई है।


देश में परीक्षण किए जा रहे नमूनों के आधार पर पॉजिटिविटी दर 8.5 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 25 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से गुरुवार को 9,01,338 नमूनों का परीक्षण किया गया।

महाराष्ट्र कुल 7,33,568 मामलों और 23,444 मौतों के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। तमिलनाडु 4,03,242 मामलों और 6,948 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)