Cyclone Maha: प्रचंड चक्रवाती तूूफान बना ‘महा’, गुजरात में 6 नवंबर से भारी बारिश की आशंका

  • Follow Newsd Hindi On  
Cyclone Maha: प्रचंड चक्रवाती तूूफान बना 'महा', गुजरात में 6 नवंबर से भारी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार महा अब प्रचंड चक्रवाती तूफान बन गया है और यह अभी लक्षद्वीप द्वीपों के समीप पूर्व-मध्य अरब सागर पर जोर पकड़ रहा है। महा के अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर दो से चार नवंबर के दौरान बेहद प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में प्रचंड चक्रवाती तूफान महा के कारण छह नवंबर से भारी बारिश होने अनुमान है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के डायरेक्टर जंयत सरकार ने कहा है कि गुजरात के वेरावल तट के दक्षिण में 640 किमी दूर दक्षिण में महा तूफान अपनी दिशा बदल सकता है। महा तूफान 6 नवंबर की सुबह गुजरात के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है। इस बीच, हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है साथ ही मूसलाधार बारिश हो सकती है। दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों में इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।


अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार चक्रवात महा पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। इसके साथ ही बांग्लादेश और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर दिखाई दे रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, तेलंगाना में एक या दो मध्यम स्तर पर छिटपुट हल्की बारिश होना संभव है। केरल, गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग जगाहों पर बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात तट पर समुद्र की स्थिति खराब होगी। उत्तर कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)