पत्नी सुनीता को अरविंद केजरीवाल ने जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा

  • Follow Newsd Hindi On  

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। जीत की ओर बढ़ते कदमों से AAP कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है। AAP के मुख्यालय में पार्टी का कैंपेन सॉन्ग ‘लगे रहो केजरीवाल’ बजाया जा रहा है।

वहीं चुनावी नतीजों से इतर आज का दिन केजरीवाल के लिए एक अलग वजह से भी बेहद खास है। दरअसल आज उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है और मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की संभावित जीत पर सुनीता केजरीवाल के जन्मदिन का जश्न दोगुना हो गया है।


गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भारतीय राजस्व सेवा से स्वैच्छनिक सेवानिर्वृत्ति ले ली थी। आयकर विभाग में 22 साल अपनी सेवा देने के बाद सुनीता केजरीवाल ने साल 2016 में यह फैसला लिया था।


दिल्ली फतह के बाद AAP के हौसले बुलंद- पार्टी ने लांच किया राष्ट्र निर्माण के लिए कैंपेन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)