दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक रेहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक रेहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी के एक फैक्ट्री में भयंकर आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सगे भाई रियान, शान और इमरान इस फैक्ट्री के मालिक हैं। फिलहाल रियान और उसके एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक भाई अभी भी फरार बताया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली में रविवार की अलस्सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस व राज्य सरकार, दोनों से रिपोर्ट तलब की है।



1997 के उपहार सिनेमा आग त्रासदी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसे दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। उपहार सिनेमा आगकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में अब तक 43 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करनी पड़ी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिल्मिस्तान इलाके में ही शनिवार को प्लास्टिक की पिचकारी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगी थी। इस इलाके में 24 घंटे के अंदर आग की यह दूसरी घटना है।


Delhi Fire: 22 साल बाद ताजा हुईं उपहार सिनेमाघर अग्निकांड की यादें, गई थीं 59 जानें

दिल्ली अग्नि कांड : मुख्यमंत्री ने की 10 लाख के मुआवजे की घोषणा, जांच के आदेश

दिल्ली अग्निकांड : प्रधानमंत्री मृतकों के परिजन को देंगे 2-2 लाख रुपये

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)