धरती मां अपने आप को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ़ रही हैं : रोहित

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण इस समय जो स्थिति है उसमें एक अच्छी बात यह है कि प्रकृति अपने आप को ठीक करने की कोशिश कर रही है।

कोरोनावायरस के कारण सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं और और 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है।


रोहित ने टिवटर पर लिखा, “यह वायरस हम सभी के जीवन में एक तूफान की तरह आया है और हम जिसे सामान्य कहते हैं उसे इसने बर्बाद कर दिया। अगर हमें चीजों को सकारात्मक तरीके से देखनी है तो, धरती मां अपने आप को स्वस्थ करने के रास्ते निकाल रही है। इस तरह के समय आपको आशा की किरण ढूंढ़ने को कहते है और हमें यही करना चाहिए।”

अगर कोविड-19 के कारण पूरा विश्व नहीं रुका होता तो रोहित इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे होते।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)