Petrol-Diesel Price: इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी रहा। इधर, घरेलू बाजार में भी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज फिर डीजल के दाम में 14 पैसे की कमी की। यह लगातार तीसरा ऐसा दिन है, जबकि डीजल की कीमतें कम की गई हैं।
हालांकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol Price) के दाम को जस का तस छोड़ दिया है। इसकी कीमतों में पिछले पांच दिनों से किसी तरह का फेरबदल नहीं हुआ है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर टिका रहा जबकि डीजल 70.80 रुपये प्रति लीटर पर तक घट गया।
पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला बीते एक सितंबर तक जारी रहा। दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। वहींं बीते 10 सितंबर के बाद से पेट्रोल के दाम में नियमित अंतराल पर कमी दर्ज की गई।
जुलाई में तेल कंपनियों (Government oil companies) ने सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ाया था। उस दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस महीने, बीते 3 सितंबर से डीजल के दाम धीरे-धीरे कम किए जा रहे थे। आज तक इसमें 2.76 रुपये की कमी आ चुकी है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.06 | 70.80 |
मुंबई | 87.74 | 77.22 |
चेन्नई | 84.14 | 76.27 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।