दिल्ली हॉकी संघ के उपाध्यक्ष बने गुरसिमरन

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| दिल्ली हॉकी संघ (डीएचए) ने गुरसिमरन सिंह को अपना नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

डीएचए ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव महेश दयाल की मौजूदगी में गुरसिमरन को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


गुरसिमरन ने 2011 में सीबीएसई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा उन्होंने 2012 में नेशनल स्कूल गेम्स में भी हिस्सा लिया था।

वह 2013 में हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में खेलने वाले टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी थे। वहीं, 2017 में उन्होंने मलेशिया में 44 पेस्टा इंडोर हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)