दिल्ली की रोहिणी जेल में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव कैदी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की रोहिणी जेल में पहला कोरोना पॉजिटिव कैदी मिला है। यह कैदी विचाराधीन है। कैदी कुछ दिन से बीमार चल रहा था। कैदी को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहीं उसका कोरोना सैंपल लिया गया। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस बात की पुष्टि जेल प्रशासन ने की है। जेल प्रशासन के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव कैदी का ऑपरेशन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 10 मई को किया गया था। उसे आंतों से संबंधित बीमारी थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बीमार कैदी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पहला कोरोना पीडित यह कैदी बीते करीब 6 महीने से जेल में बंद था।


दिल्ली की किसी जेल में कोरोना पॉजिटिव कैदी मिलने का यह पहला मामला है। इस घटना के बाद से सभी जेलों में एक बार फिर से इस बात की समीक्षा की जा रही है, कि आखिर यह कैदी कोरोना पॉजिटिव किन कारणों से हुआ। कैदी जेल के भीतर कोरोना पॉजिटिव हुआ या फिर बाहर से जब जेल में आया तभी से वो संक्रमित था।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)