दिल्ली में बदली छाई, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आमतौर पर आसमान में बदली छाई रहेगी। शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।”


कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज हुआ।


वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)