दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना, छाई रहेगी आंशिक बदली

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”


सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज हुआ। शहर में पिछले 24 घंटे में 0.6 मिमी बारिश हुई।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 दर्ज किया गया, जो सामान्य है।


वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)