दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली, छाएगी आंशिक बदली

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और शाम को बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।”


सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 59 फीसदी दर्ज हुआ।

दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान भी औसत से एक डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)