रिकार्ड तोड़ ठंड: 1901 के बाद दिल्ली-NCR में शनिवार दूसरा सबसे ठंडा दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
रिकार्ड तोड़ ठंड: 1901 के बाद दिल्ली-NCR में शनिवार दूसरा सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली | दिल्ली में शनिवार को लोधी रोड क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसे सर्दी के इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह सफदरजंग क्षेत्र में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में साल 1901 के बाद इस दिसंबर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के सफदरजंग का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 11 दिसंबर, 1996 को 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी में 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान में और गिरावट आ सकती है और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 10 दिनों में शीत लहर तेज हो सकती है।


राजस्थान के 5 शहरों में पारा शून्य के नीचे पहुंचा


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)