दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप, न्यूनतम तापमान में वृद्धि

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बाद में बादल छा जाएंगे।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)