दक्षिणी अफ्रीकी देशों में इडाई तूफान से कम से कम 360 मरे

  • Follow Newsd Hindi On  
दक्षिणी अफ्रीकी देशों में इडाई तूफान से कम से कम 360 मरे

संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि हाल के वर्षो में जहां तक स्मृति जाती है, उसके हिसाब से चक्रवात इडाई दक्षिणी अफ्रीकी देशों में आई सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में है। इस तूफान ने कम से कम 360 लोगों की जान ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने चक्रवात की वजह से हुए विनाश पर एक गंभीर रिपोर्ट दी है। चक्रवात ने मलावी, मोजाम्बिक व जिम्बाब्वे के हिस्सों को प्रभावित किया है।


हक ने कहा, “यह दक्षिणी अफ्रीका में आई सबसे भयावह राष्ट्रीय आपदाओं में एक हो सकता है और हमें काफी कुछ करने की जरूरत होगी।”

संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के कॉआर्डिनेशन ऑफ ह्यूमेनेटेरियन अफेयर्स ने कहा कि मलावी में करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यहां 56 लोगों की मौत हुई है व 577 लोग घायल हुए हैं। 82,700 से ज्यादा लोगों के विस्थापित होने की आशंका है।

सरकार के अनुसार, मोजाम्बिक में कम से कम 202 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हक ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


यूनिसेफ के अनुसार, 260,000 बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है।

हक ने कहा, “जिम्बाब्वे में कम से कम 102 मौतें हुईं हैं और 200 से ज्यादा लोग के घायल होने की सूचना है और 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)