जनता की जेब पर बढ़ा भार, लगातार तीसरे महीने बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, नई कीमतें आज से लागू

  • Follow Newsd Hindi On  
अब सिर्फ मिस्ड कॉल से बुक हो सकेगा LPG Cylinder, जल्द पूरे देश में शुरू हो जाएगी योजना

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने आम आदमी को झटका देते हुए रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। इस इजाफे से रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, इस महीने गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 Kg) के बाजार भाव में 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 681.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। अक्टूबर में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत 605 रुपए थी।

वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में भी 119 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। राजधानी दिल्ली में दुकानदारों को अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1204 रुपए का आएगा। अक्टूबर महीने में यह 1085 रुपए का मिल रहा था। जबकि पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ कर 264.50 रुपए पहुँच गए हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार (1 नवंबर) सुबह से लागू हो जाएंगे।


जानिए अन्य महानगरों में दाम

कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 706 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई की बात करें तो एलपीजी 651 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। जबकि चेन्नई में अब 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 696 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। ​राजधानी दिल्ली में कामर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) 12.04 रुपए, कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए, चेन्नई में 13.19 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

3 महीने में 105 रुपए का इजाफा

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 605 रुपए, ​कोलकाता में 630 रुपए, मुंबई में 574.50 रुपए और चेन्नई में 620 रुपए प्रति सिलेंडर था। रसोई गैस के दामों में लगातार तीसरे महीने वृद्धि हुई है। तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर के दाम 193 रुपए बढ़ गए हैं। तीन माह पहले अगस्त में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 574.50​ रुपए का मिल रहा था जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1004​ रुपए का मिल रहा था।


दो दिन बाद फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें महानगरों में आज के रेट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)