दुष्कर्म के दोषी क्रिकेटर को 5 साल की जेल

  • Follow Newsd Hindi On  

 लंदन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया में जन्मे क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को मंगलवार को, एक महिला से दुष्कर्म करने के जुर्म में, पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

 वोर्सेस्टशायर के पूर्व खिलाड़ी हेपबर्न ने 2017 में इस जुर्म को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक हेपबर्न ने अपने दोस्तों के साथ एक व्हॉट्सएप गेम में ज्यादा स्कोर करने की कोशिश में यह कृत्य किया।


जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, “आपने शायद उस समय सोचा होगा कि यह उस तरह का है जैसा युवा लोग करते रहते हैं, लेकिन हकीकत में यह गलत व्यवहार था। इसने महिला का अपमान किया और उसे दुष्कर्म से परेशान किया। अब आपको पता चलेगा कि यह कितना गंभीर अपराध था।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)