फर्राटा धावक दुती चंद का एक और रिकार्ड: इंडियन ग्रां प्री में जीता स्वर्ण पदक

  • Follow Newsd Hindi On  
फर्राटा धावक दुती चंद का एक और रिकार्ड: इंडियन ग्रां प्री में जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली | वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला फर्राटा धाविका दुती चंद ने पांचवीं इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

23 वर्षीय महिला फर्राटा धावक दुती ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में जारी प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। साई ने दुती की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी है। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी है।

तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने 11.53 सेकेंड के समय के साथ रजत और मेजबान पंजाब की मानवीर कौर ने 12.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

दुती ने हाल में इटली के नापोली में खेले गए वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 का समय निकाल स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला धावक बनी थीं।


स्पोर्ट्स ब्रांड PUMA ने धावक दुती चंद के साथ किया करार

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स पदक मेरे निजी जीवन पर हमला बोलने वालों को जवाब : फर्राटा धावक दुती चंद

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)